[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
UNCATEGORIZED

अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मजदूरों और श्रमिकों को निःशुल्क वस्त्र वितरित कर, कराया जलपान

दिल्ली:- प्रिंसेस पार्क दिल्ली में संचालित पीपल्स वेलफेयर फाउंडेशन ने अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में मंडी हाउस सर्कल पर 200 मजदूरो और श्रमिकों को निःशुल्क वस्त्र वितरित किए और जलपान कराया गया

पीपल्स वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती शालिनी कांगड़ा ने बताया की हर साल एक मई का दिन अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस के नाम से जाना जाता है। इस दिन मजदूरों और श्रमिकों को सम्मान देने के साथ-साथ मजदूरों को उनका अधिकार दिलाने के लिए यह दिवस बनाया जाता हैं। इसलिए मजदूरों को सम्मान देने के लिए वस्त्र वितरण और जलपान कार्यक्रम का आयोजन किया हैं।

समाजसेवी श्री आज़ाद कांगड़ा ने कहा कि आज के वस्त्र वितरण और जलपान प्रोग्राम का मकसद मजदूरों की उपलब्धियों का सम्मान करना और उनके योगदान को याद करना है। साथ ही उनके अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करना और उनके खिलाफ हो रहे शोषण को रोकना भी है।

समाजसेवी संजय सोना सिंधी ने कहा कि अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस उन लोगों की याद में मनाया है जिन्होंने अपने खून-पसीने से देश और दुनिया के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। किसी भी देश, समाज, संस्था और उद्योग के विकास में मजदूरों और कामगारों की अहम भूमिका होती है।

अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर वस्त्र वितरण कार्यक्रम और जलपान कार्यक्रम मे पीपल्स वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती शालिनी कांगड़ा के साथ समाजसेवी श्री आज़ाद कांगड़ा, समाजसेवी संजय सोना सिंधी,कुणाल सोना सिंधी, रेनू कांगड़ा, रामचंद्र, प्राची कांगड़ा, इशिका कांगड़ा, मयंक कांगड़ा,रेखा, भगवती देवी, धर्मेंद्र सिंह डागर और राहुल मर्सी पोल

ने बढ़ चढ की योगदान दिया ।

Show More

Related Articles

Close