[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
दनकौर

बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज दनकौर में मनाया गया श्री रविन्द्र नाथ टैगोर जन्मदिवस व रेडक्रॉस दिवस 

दनकौर:- बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज दनकौर में आज रविन्द्र नाथ टैगोर जयन्ती व रेडक्रॉस दिवस कार्यक्रम मनाया गया,

सर्व प्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह व कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अनुराग सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर रविन्द्र नाथ टैगोर के चित्र पर माल्यार्पण किया व पुष्प अर्पित किये, कार्यक्रम के संयोजक संजय दीक्षित जी ने रेडक्रॉस दिवस के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अनुराग सिंह ने रविन्द्र नाथ टैगोर के जीवन पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि रविन्द्र नाथ टैगोर एक अच्छे कवि साहित्यकार व दार्शनिक थे उन्होने बालक के सम्पूर्ण विकास को शिक्षा कहा।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह जी ने कहा कि हम सब को रेडक्रॉस समिति का हिस्सा बनकर सेवा करनी चाहिए और रविन्द्र नाथ टैगोर के जीवन से प्रेरणा लेकर अपनी संस्कृति का संरक्षण करना चाहिए।

कार्यक्रम का समापन रविन्द्र नाथ टैगोर जी द्वारा रचित राष्ट्र गान गाकर किया गया।कार्यक्रम में सभी आचार्य व छात्र/छात्राओं ने पूर्ण मनोयोग से भाग लिया।

Show More

Related Articles

Close