[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने किया संगठन का विस्तार

बुलंदशहर:- आज ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन इकाई बुलंदशहर की जिला कार्यालय यमुनापुरम स्थित एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन को मजबूत और विस्तार करने पर बल दिया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ठा. विजय राघव ने की कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा बिना संगठन के संघर्ष को गति नहीं मिल सकता इसी तरह संघर्ष से ही संगठन का पथ स्थाई बना रहता है।

जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटी ने जिला के सभी पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह संगठन पत्रकारों की आवाज को बराबर उठाता रहेगा। और पत्रकारों के उत्पीड़न की लड़ाई भी पूरी दमदारी से लड़ता रहेगा। बस हमें संगठित रहने की जरूरत है। संजय गोयल को जिला महामंत्री अक्षय सिंह को जिला संगठन मंत्री, सतीश गौड़ को ककोड़ उपाध्यक्ष , व नीरज यादव को ककोड़ अध्यक्ष, नितिन सोनी को जिला कोषाध्यक्ष, आकाश सक्सेना को जिला संगठन मंत्री, विश्व दीपक उर्फ दीपक शर्मा को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।इस मौके पर ललित शर्मा जिला मीडिया प्रभारी जेपी गुप्ता सतीश गौड़ नीरज यादव योगेंद्र शर्मा सहित दर्जनों पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

संजय गोयल-सह संपादक

Show More

Related Articles

Close