[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राशिफल

राशिफल दिनांक 2 नवंबर: जानिए अपना आज का राशिफल

राशिफल दिनांक 2 नवंबर: जानिए अपना आज का राशिफल

1. मेष राश‍िफल / Aries Horoscope Today : आपका आज का दिन बहुत सफल रहेगा। कई दिनों से चली आ रही समस्याओं का समाधान हो सकता है। इंजीनियरिंग और एम बी ए के छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता से खुश रहेंगे। धन के आगमन की संभावना रहेगी। आई टी और बैंकिंग फील्ड में जॉब करने वालों को सफलता मिलेगी। प्रशासन से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। लव लाइफ में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। लाल  रंग शुभ है। बी पी से कष्ट संभव है। बहते जल में गुड़ प्रवाहित करें।

2. वृष राश‍िफल / Tauras Horoscope Today : धन के आगमन से प्रसन्नता रहेगी। आज आपके मृदुल व्यवहार की सराहना होगी। मार्केटिंग तथा आई टी में सर्विस करने वाले उन्नति करेंगे। छात्र अपने कैरियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे।जीवन साथी से प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ शानदार रहेगी। उदर विकार से कष्ट संभव रहेगा। हरा रंग शुभ है। गो माता को केला खिलाएं। लक्ष्मी जी के मंदिर में कपूर जलाएं।

3. मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today : प्रशासनिक सेवा से सम्बद्ध जातकों को सफलता की प्राप्ति होगी। कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। आई टी और मीडिया में जॉब करने वाले संघर्ष करेंगे। लव लाइफ अच्छी नहीं रहेगी। श्री कृष्ण मंदिर में तुलसी का पत्ता चढ़ाएं। दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा। नीला रंग समृद्धि कारक है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

4. कर्क राश‍िफल / Cancer Horoscope Today : ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आपका मन आज एकाग्र नहीं रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। मैनेजमेंट, टीचिंग और आई टी के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। लव लाइफ में जीवन में थोड़ा तनाव संभव है। श्री कृष्ण मन्दिर में बाँसुरी चढ़ाएं। स्वास्थ्य से कष्ट मिलेगा। पीला रंग शुभ है। भाग्य वृद्धि के लिए अन्न का दान करें। 

5. सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today : आई टी तथा बैंकिंग जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। आपके कार्यों से आपके अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। बी टेक और एम बी ए के छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से किसी रिश्तेदार के आगमन से खुश रहेंगे। लव लाइफ तनाव पूर्ण  रहेगी। नेत्र विकार और मधुमेह से सावधानी बरतें। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। आज का शुभ रंग है नारंगी। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। भगवान सूर्य को प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त करें।

6. कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today: आर्थिक प्रगति होगी। घर के कार्यों में रुचि से मन प्रसन्न रहेगा। आई टी और मीडिया फील्ड के जातक अपने काम में संघर्ष करेंगे। प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं खत्म होंगी। धन के आगमन के रास्ते बनेंगे। जीवन साथी के साथ कोई यात्रा की संभावना रहेगी। आपकी लव लाइफ में अच्छी रहेगी। आज धन के व्यय को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। मधुमेह और बी पी  से परेशांनी हो सकती है। हरा रंग शुभ है। कौए को रोटी खिलाएं ।

7. तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today : धन का आगमन हो सकता है। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण हो सकता है। आई टी और मार्केटिंग में  कार्य करने वाले जातक आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। धन का आगमन होगा। छात्र अपनी प्रगति से खुश रहेंगे। जीवन साथी संग खूबसूरत यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य सुख में बढ़ते शुगर से परेशानी हो सकती है।नीला रंग शुभ है। माता लक्ष्मी जी का ध्यान करते रहें। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें।

8. वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today : मीडिया और कार्पोरेट फील्ड के लोग आज अपने कैरियर को नया मोड़ देंगे। आज धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ अच्छी नहीं रहेगी। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को समय दें। पुत्र को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बहुत अछी रहेगी। पीला और लाल रंग शुभ है। श्री हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।

9. धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today : छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। बी टेक और एम बी ए के फाइनल ईयर के छात्र प्लेसमेंट की प्राप्ति करेंगे। आपके उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आई टी, ला और मीडिया फील्ड के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। व्यवसाय में प्रगति होगी। लव लाइफ बेहतर रहनी चाहिए। प्यार में ईगो का स्थान नहीं होता। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। नारंगी रंग शुभ है। स्वास्थ्य  से  कष्ट संभव है। हृदय के रोगी सावधानी बरतें।    

10. मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today : मार्केटिंग और आई टी फील्ड के जातक अपने टारगेट को कठिन परिश्रम के बाद प्राप्त करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। लव पार्टनर को शिकायत का अवसर मत दें। आसमानी और नीला रंग शुभ है। हेल्थ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। माता दुर्गा के मन्दिर में कपूर जलाएं।

11. कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today : रुके कार्य पूर्ण होंगे। धन का व्यय आज कुछ ज्यादा होगा। आई टी और मार्केटिंग फील्ड के लोगों के जॉब चेंज के अवसर बन सकते हैं। व्यवसाय से  सम्बद्ध लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। लव लाइफ सुखी रहेगी। श्री कृष्ण मंदिर में बाँसुरी का दान करें। नीला शुभ रंग है । स्वास्थ्य सुख अच्छा रहना चाहिए। गरीबों में काले  वस्त्र का दान करें। माता दुर्गा मन्दिर में कर्पूर जलाएं और लौंग चढ़ाएं।

12. मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today : छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। इंजीनियरिंग और एम बी ए के विद्यार्थी सफल रहेंगे। आई टी, टी वी तथा फ़िल्म फील्ड से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ में  दिल की बात रखने का सुंदर समय है। जिसको चाहते हैं उससे प्यार का इजहार कर दें। बी पी तथा मधुमेह से परेशानी हो सकती है। नारंगी रंग समृद्धि कारक है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

Show More

Related Articles

Close