[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

किसानों को सुझाये फसल सुरक्षा उपाय

औरंगाबाद:- ब्लाक लखावटी अंतर्गत ग्राम केलंकी में कृषक चमन सिंह के आवास पर गुरुवार को अनामिका शुगर मिल के अधिकारियों ने किसानों की बैठक का आयोजन किया। बैठक में चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक कुशल वीर सिंह ने किसानों को गन्ने की फसल में लगने वाले कीटों, रोगों और उनके निदान हेतु टिप्स दिए।

कुशल वीर सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय गन्ने की फसल में चोटी बेधक कीट का अधिक प्रकोप दिखाई पड़ रहा है। इसके निदान हेतु प्रति एकड़ 150मि ली कोरोजन को 400 लीटर पानी में घोलकर नालियों में गहराई तक डृैचिंग करें तथा जिन खेतों में पत्ती फैला रखी है उनमें प्रति एकड़ 7.5से 8किलो ग्राम फर्टेरा प्रयोग करें।

उन्होंने जानकारी दी कि कंडुआ रोग ग्रस्त पौधौ को उखाड़ कर नष्ट कर दें तथा पोक्का बोइंग रोग की रोकथाम के लिए 250ग्राम कोनिका 200लीटर पानी में घोलकर प्रति एकड़ प्रयोग करें।

बैठक में किसानों ने अपनी अनेक समस्याएं भी रखीं जिनका अधिकारी वर्ग ने समुचित निदान सुझाया।

बैठक में वरिष्ठ गन्ना अधिकारी अमित हुड्डा,वीरसेन राठी, सुभाष सिंह ने भी किसानों को संबोधित किया। इस अवसर पर हरेंद्र सिंह, तेजवीर सिंह योगेश सिंह सुधीर कुमार कपिल कुमार ,प्रवेश , प्रेम सिंह अर्पित सिंह आदि मौजूद रहे।

औरंगाबाद से राजेन्द्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close