[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

ब्लाक आशा यूनियन अध्यक्ष का हुआ चयन,आशाओं का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं

औरंगाबाद:- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं देने वाली महिला स्वास्थ्य कर्मी आशाओं की अहम बैठक बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याना के परिसर में आयोजित की गई। बैठक में ब्लाक आशा यूनियन का गठन किया गया। राजेन्द्री देवी लोधी को सर्वसम्मति से ब्लाक अध्यक्ष चुना गया।

चुनाव के बाद नवनिर्वाचित ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्री लोधी ने कहा कि अल्प मानदेय में आशा दिन रात आम जनता, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को को

निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं देने में जुटी रहती हैं। देर रात प्रसव पीड़ा होने पर आशा को ही बुलाया जाता है। आशा। एंबुलेंस की व्यवस्था करके जच्चा बच्चा स्वस्थ होने तक लगातार उनके साथ मौजूद रहती है। बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण को भी आशा ही पूरा करातीं हैं।

राजेन्द्री लोधी ने कहा कि वह आशा बहुओं और अधिकारियों के बीच पुल की भूमिका निभायेगी तथा आशाओं को समय पर मानदेय दिलाने को हमेशा प्रयासरत रहेंगी। उन्होंने आशाओं से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को उचित मंच पर शालीनता पूर्वक रखें और दलालों के चक्कर में ना फंसे।

आशा यूनियन ने सी एच सी प्रभारी डॉ रविन्द्र कुमार को अपनी मांगों के संबंध में एक ज्ञापन भी दिया।

इस अवसर पर सुमन लता त्यागी, सुशीला चौहान, विजय लक्ष्मी लोधी, संगीता आशा शर्मा वैजन्ती त्यागी अजूबा नीतू त्यागी रीना राजेश्वरी रेखा गुड्डी बबीता सतपाली गीता चित्रा कौशल बसंती बबीता प्रमोद राजकुमारी सुमन अनीता शांति संगीता पुष्पेन्द्री आदि सैकड़ों स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहीं।

औरंगाबाद से राजेन्द्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close