[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

वृद्व लोगों की सहायतार्थ आगे आया व्यापार मंडल

औरंगाबाद:- उद्योग व्यापार मंडल नरेंद्र के सौजन्य से मोहनकुटी स्थित वृद्धाश्रम में बुधवार को एक विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आश्रम में रह रहे वृद्ध जनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में वरिष्ठ चिकित्सकों ने ई सी जी, ब्लडप्रेशर, आदि चैक करते हुए तमाम लोगों की स्वास्थ्य समस्याओं का निदान किया गया।

शिविर में चिकित्सकों ने मरीजों को जो दवायें लिखी गई उनका निशुल्क प्रबंध व्यापार मंडल के द्वारा किया गया। सभी वृद्ध जनों को व्यापार मंडल द्वारा आवश्यक दवाएं और फलों का वितरण किया गया।

आई एम ए अध्यक्ष डा संजीव अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ समय समय पर वृद्व जनों का चेक अप करते रहने और आवश्यकता पड़ने पर सदैव सहायतार्थ उपलब्ध रहने का आश्वासन भी दिया।

व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने वृद्धाश्रम में रहने वाले लोगों के साथ अपनत्व जताया।

वृद्धाश्रम संचालक अशोक कुमार गर्ग ने उद्योग व्यापार मंडल का आभार व्यक्त किया और कहा कि यदि समाज में सभी लोग इसी प्रकार संवेदनशील हो जायें तो वृद्धाश्रम की आवश्यकता ही शेष नहीं रहेगी।

शिविर में डा संजीव अग्रवाल, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ मेधाल,ई एन टी विशेषज्ञ डॉ गीतांशु अनुभव शर्मा आदि ने चिकित्सीय परीक्षण किया।

विजय कुमार गुप्ता, विशाल अरोडा,अजय बंसल अजय अग्रवाल दुष्यंत धर्म राज अजय शर्मा सचिन बंसल रामपाल प्रजापति लौकेश प्रजापति विश्वास धनैन्द्र शर्मा आदि ने व्यवस्था में सहयोग किया।

औरंगाबाद से राजेन्द्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close