[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक ने किया पौधरोपण

औरंगाबाद:- स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने रविवार को भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सर्वेश लोधी के बालका रोड़ स्थित कैंम्प कार्यालय पर पहुंचकर विश्व पर्यावरण दिवस समारोह में भाग लिया। उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि पर्यावरण असंतुलन के चलते मानव जीवन को भारी खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। समस्त संसार आज पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर है। वृक्षों को बचाकर और नये पौधे लगाकर ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा सकता है। उन्होंने अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में दो वृक्ष अवश्य लगाए

मंडल अध्यक्ष सर्वैश वर्मा ने कहा कि हरियाली और जल संसाधन ही मानव जीवन के आधार हैं। जल ही जीवन है वृक्ष लगाने से मानव जीवन भी हरा भरा होगा। इस अवसर पर विधायक और अन्य लोगों ने छायादार और फलदार दोनों ही प्रकार के पौधे रोपे। भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने इनकी समुचित देखभाल का जिम्मा लिया।

इस अवसर पर विधायक देवेंद्र लोधी, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सर्वेश वर्मा, प्रदीप लोधी एडवोकेट मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र भारद्वाज,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुलदीप लोधी प्रेम सैनी, दिनेश जाटव,राजकुमार शर्मा, धर्मेंद्र लोधी एडवोकेट चरण सिंह लोधी रीना देवी बबीता सरला। रेखा सुलेखा चंद्र वती महिमा सुनीता कैलाशो उमा देवी आदि मौजूद रहे।

औरंगाबाद से राजेन्द्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close