[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राशिफल

राशिफल 24 अप्रैल: जानिए अपना राशिफल

24 अप्रैल 2020 को टैरो कार्ड्स का संकेत है कि 12 में से 8 राशियों के लिए दिन मनचाही सफलता पाने, सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा करने और अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरे करने का रह सकता है। वहीं, 4 राशियों को भी औसत सफलता या परिणाम मिल सकते हैं। मेष राशि वालों के लिए मनचाहे काम पूरे होने और लाभ मिलने का दिन, वृष राशि वालों के लिए अपने लोगों का नेतृत्व करने का मौका मिलने के संकेत, मिथुन राशि वालों के लिए कोई अच्छी सूचना मिलने का है समय।

  • मेष राशि वालों के लिए मनचाहे काम पूरे होने और लाभ मिलने का दिन
  • वृष राशि वालों के लिए अपने लोगों का नेतृत्व करने का मौका मिलने के संकेत 
  • मिथुन राशि वालों के लिए कोई अच्छी सूचना मिलने का है समय 

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today:आज आपका दिन काफी दिलचस्प कामों में गुजरेगा। आपको अपने मनमाफिक काम करने का मौका मिलेगा और इस आजादी को आप भरपूर इंजाय भी करेंगे। आपकी रुचि काम को फौरन खत्म करने और नई टास्क लेने में रह सकती है। कुछ लोगों को लेकर आपको अपने रिश्तों की विवेचना करनी पड़ सकती है। अगर कोई व्यक्ति आपमें या आपके काम में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है तो उसे छोड़ना बेहतर विकल्प है।

2. वृष राशिफल/Tauras HoroscopeToday: आज आपको अपने सामाजिक जीवन की जिम्मेदारियों को निभाना पड़ेगा। कई मामलों में आपको लोगों का नेतृत्व करना पड़ सकता है। आपको लोगों की मदद के लिए आगे आना पड़ सकता है। हालांकि ये व्यवहार आपको प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से लाभ ही पहुंचाएगा। आज का दिन तारीफ पाने और लोगों के बीच लोकप्रिय होने का है। आज आपको कोई सरप्राइज भी मिल सकता है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:  आज का दिन आपके लिए अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के लिए गंभीरता दिखाने का है। आपको कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। आपको लिए कार्ड्स के संकेत काफी स्पष्ट हैं। अगर आप प्रयास करते हैं तो आपको मनचाही सफलता या तरक्की आसानी से मिल सकती है। आपको अपने सहयोगियों के साथ मिलजुल कर रहना और नई चीजें सीखने पर फोकस करना होगा।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today:  आज आपको अपनी दिनचर्या में दोहरी जिम्मेदारियों से गुजरना पड़ सकता है। लोगों को आपकी रचनात्मकता काफी प्रभावित करेगी। अगर आपको अपनी पोजिशन को लेकर कोई संदेह है तो अधिकारी या बॉस से उसके बारे में बात कर सकते हैं। आपको अपने लोगों के लिए समय निकालना होगा। किसी से मन की बात कहना चाहते हैं तो ये समय आपके लिए हर तरह से उपयुक्त है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहकर अपने कामों के परिणामों का इंतजार करने का है। बदलाव के मौके मिल सकते हैं। काम के आपको कई विकल्प मिल सकते हैं। आपके लिए ये समय परिवर्तनकारी साबित हो सकता है। अपने सकारात्मक व्यवहार और स्वभाव को जारी रखें। पॉजीटिव थिंकिंग आपके लिए काफी लाभप्रद रहेगी। आपको नई जॉब या बिजनेस में किसी तरह के बड़े बदलाव के संकेत या प्रस्ताव भी मिल सकते हैं।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  आज का दिन आपके लिए विदेश या किसी दूर स्थित शहर से कोई शुभ सूचना मिलने के संकेत हैं। आपको मेहनत ज्यादा करनी होगी लेकिन परिणामों के लिए दिन शुभ रहेगा। आपको सकारात्मक परिवर्तनों की सूचना मिल सकती है। आपको अपने पास मौजूद विकल्पों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। संभावना है कि आपको कुछ अच्छा होता दिखाई पड़े या कोई आपसे बेहतर विकल्प का वादा करे। अपने साथी से इस मामले में सलाह लें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:     आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने वाला हो सकता है। कई मामलों में उलझी परिस्थितियों के कारण आप परेशान रह सकते हैं। कई लोगों को सुबह जल्दी ही अपना काम शुरू करना पड़ सकता है। इस कारण आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्तता भरी हो सकती है। ये आपके लिए थोड़ी परेशानी भरा समय हो सकता है। क्योंकि, काम के दबाव में आप अपने कुछ पर्सनल कमिटमेंट पूरे करने से चूक सकते हैं।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today : आज का दिन आपके लिए अपनी योग्यता और कुशलता का उपयोग करते हुए, लोगों को सही रास्ते दिखाने और उनका नेतृत्व करने का है। आपको यह समय सम्मान और प्रतिष्ठा दिला सकता है। आपको अपने टारगेट पर फोकस करते हुए अपनी प्राथमिकताओं को तय करना चाहिए। आपको लोगों का नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है, या आपकी टीम आपके लिए काफी सकारात्मक हो सकती है। आज सफलता मिलने का दिन है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन आपके लिए अपने पुराने प्रस्तावों पर अप्रत्याशित तरीकों से सहमति मिलने का हो सकता है। कुछ नए ऑप्शन भी मिल सकते हैं। आप अगर गंभीरता से विचार के बाद अपने लिए कोई विकल्प चुनते हैं तो आपको काफी लाभ हो सकता है। आपको अपने सहयोगियों और मित्रों से काफी सहयोग और समर्थन मिलने की संभावना है। आपको अपने लोगों के लिए थोड़ा विचार करना पड़ सकता है। रिश्तों को नई ऊर्जा देने की आवश्यकता है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  आज का दिन आपके लिए धन लाभ की नई योजनाओं पर काम करने या अपने लिए आय के नए स्रोतों के बारे में सोचने का है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर गंभीरता से विमर्श करना होगा। अगर आप कोई अतिरिक्त प्रयास करने पर विचार कर रहे हैं तो ये आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपको अपनी योग्यता के अनुसार लाभ मिलने के पूरे योग हैं। लोग आप पर भरोसा करेंगे और आप भी उनके भरोसे पर काफी हद तक खरा उतरेंगे।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन आपके लिए कई तरह के नए मामलों का सामना करने वाला हो सकता है। दिन व्यस्तता भरा हो सकता है। आपको अपना पूरा फोकस अपने लक्ष्य पर रखना चाहिए। इससे आप जो चाहते हैं उसे हासिल करने में आपको काफी सहायता कर सकता है। काम की अधिकता आपको थोड़ा कमजोर कर सकती है, अपनी सेहत पर ध्यान दें और कम से कम अपनी नींद में कोई कमी ना आने दें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज सामाजिक रिश्ते और पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति आपको गंभीरता दिखानी चाहिए। कुछ लोगों के लिए प्रोफेशनल लाइफ में अपने लोगों से मदद मिल सकती है। अपने लोगों के बीच समय गुजारने की कोशिश करें। अगर संभव हो तो परिवार या प्रियजन के साथ किसी यात्रा की योजना बनाना आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

Show More

Related Articles

Close