[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

भाकियू नेता राकेश टिकैत का हुआ जगह -जगह जोरदार स्वागत

औरंगाबाद:- भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का कसबे में अनेक स्थानों पर भारी भीड़ ने जोशीले अंदाज में जोरदार स्वागत किया। लगभग दो घंटे विलम्ब से पहुंचे

चौधरी राकेश टिकैत का खुटैल फ़ार्म पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने जोर दार स्वागत किया।

सैंकड़ों गाड़ियों के काफिले में कसबे में पहुंचे टिकैत का स्वागत जाहिद सैफी के स्टेट हाइवे स्थित आवास पर पूर्व विधायक चौधरी गजेन्द्र सिंह ने सैंकड़ों समर्थकों के साथ जोर दार स्वागत किया। ढोल नगाड़े गाजे बाजे के साथ टिकैत को मंच पर लाया गया।

पूर्व विधायक चौधरी गजेन्द्र सिंह ने हरी पगड़ी पहनाकर टिकैत का स्वागत सत्कार किया। हाजी रफीक सैफी ने विधायक चौधरी गजेन्द्र सिंह को पगड़ी पहनाई। चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जिंदाबाद चौधरी राकेश टिकैत जिंदा बाद भारतीय किसान यूनियन जिंदा बाद के नारे लगाए गए और लोगों ने टिकैत के साथ होने का दम भरा।

मेन बाजार अजीजाबाद चौराहे पर टिकैत का सभासद नईम कुरैशी, फुरकान अली अज़ीम शाहिद आदि ने सैंकड़ों समर्थकों ने फूल बरसाकर जोर दार स्वागत किया। मुस्लिम समाज के लोगों ने पगड़ी भैंट की और जोर दार नारेबाजी की।

अंबेडकर पार्क पर भाकियू नगर अध्यक्ष सुनील कुमार लोधी, रालोद नगर अध्यक्ष फुरकान अली बसपा नगर अध्यक्ष अज़ीम शाहिद, आदि ने माल्यार्पण कर भावभीना स्वागत किया।

चौधरी राकेश टिकैत ने अंबेडकर पार्क स्थित बाबा साहेब भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डा रहीस मलिक के आवास पर भी स्वागत किया गया।

भारतीय किसान यूनियन केमेरठ मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ उनके साथ चल रहे थे। चौधरी साहब का काफिला जहांगीराबाद रोड़ होते हुए मौजपुर महापंचायत के लिए रवाना हो गया।

औरंगाबाद से राजेन्द्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close