[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में लखावटी ब्लाक के बारह जोड़े बंधे विवाह बंधन में

औरंगाबाद:- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिला मुख्यालय पर निकुंज हाल नुमाइश मैदान में आयोजित समारोह में ब्लाक लखावटी के एक दर्जन जोड़े विवाह बंधन में बंध गए।

कार्यक्रम में बी डी ओ लखावटी निशांत पांडेय ए डी ओ पंचायत श्री पाल सिंह,ए डी ओ एग्रीकल्चर महेश चंद्र शर्मा तमाम पंचायत सचिव आदि मौजूद रहे।

ब्लाक अगौता के भी 12जोडे इसी पंडाल में विवाह बंधन में बंध गए।

ब्लाक अगौता के बी डी ओ अरविंद त्यागी,ए डी ओ पंचायत सत्य प्रकाश शर्मा, पंचायत सचिव अतीक अहमद योगेश शर्मा रेखा रोहिताश कुमार आदि मौजूद रहे

ब्लाक जहांगीराबाद के 31जोडे सामूहिक रूप से शादी के बंधन में बंधे। बी डी ओ रामकुमार शर्मा,ए डी ओ योगेन्द्र सिंह श्याम सुंदर शर्मा नूर मोहम्मद आदि मौजूद रहे।

सभी जोड़ों को शासन प्रशासन ने घरेलू सामान लंहगा ब्लाउज, बैडशीट कूकर सफारी सूट गैस चूल्हा मेकअप किट टेबल पंखा आदि उपहार स्वरूप दिये गये।

विवाह सूत्र बंधन में बंधने वाले वर वधू ने अपने विवाह संस्कार संपन्न कराने के लिए शासन प्रशासन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया।

औरंगाबाद से राजेन्द्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close