[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

अग्निपथ योजना देश के नौजवानों के समग्र विकास और देश हित में

औरंगाबाद:- उक्त विचार भाजपा जिला महामंत्री अजय त्यागी ने व्यक्त किए। त्यागी विवाह मैरिज होम में औरंगाबाद भाजपा मंडल की कार्यसमिति बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना देश को आगे ले जाने के लिए महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना से सेना और समाज में चारित्रिक विकास होगा कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। देश प्रगति के पथ पर अग्रसारित होगा।
योजना के विरोध को विपक्षी दलों की हताशा का

परिणाम बताते हुए उन्होंने कहा कि जब भी देश को बदलने वाली कोई भी प्रगतिशील योजना लाई जाती है विपक्षी दल बिना सोचे समझे बिना किसी हानि लाभ का निष्पक्ष आकलन किये विरोध करने लगते हैं वह चाहे एन आर सी लागू करने की हो या किसान बिल की विपक्ष इस लिए विरोध करता है कि मोदी जी को सफलता का श्रेय ना मिल जाए।
क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। इस योजना से युवाओं को रोजगार के और भी ज्यादा अवसर मिलेंगे। विपक्षी दलों को उनकी औकात खुद पता चल जायेगी। विधायक ने मोदी सरकार की आठ साल की प्रमुख उपलब्धियां भी गिनाई तथा कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश का सम्मान विश्व भर में बढ़ा है। देश की विश्वसनीयता में अपार वृद्धि हुई है।
इससे पूर्व बैठक में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में बुके भेंट कर माल्यार्पण कर अतिथियों का भाव भीना स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्ञानेंद्र भारद्वाज ने की संचालन महामंत्री व सभासद देवी सरन लोधी ने किया। दुलीचंद सैनी व पूर्व नगर पालिका बुलंदशहरअध्यक्ष पति हितेश गर्ग विशिष्ट अतिथि रहे।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सर्वेश वर्मा ने मुख्य अतिथि अजय त्यागी को वृंदावन से लाई भगवान राधाकृष्ण की तस्वीर भैंट की तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अमित गूर्जर,राजू लोधी बिसूंदरा, हरीश लोधी पवन ठाकुर मंत्री कुशल चौधरी, बब्लू शर्मा, कोषाध्यक्ष धर्मांशु शर्मा, पवन लोधी प्रदीप लोधी दिनेश जाटव मुकेश प्रधान नंगला करन, राहुल पाराशर, अशोक लोधी डॉ गजेन्द्र सिंह लोधी ओमप्रकाश गौतम सर्वैश वर्मा, रामू लोधी प्रेम सैनी, आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

औरंगाबाद से राजेन्द्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close