[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

विश्व ब्राह्मण संगठन द्वारा समाजसेवी पवन शर्मा को किया गया सम्मानित

विश्व ब्राह्मण संगठन बुलंदशहर द्वारा समाजसेवी पवन शर्मा को उनके द्वारा की जा रही लोगों की मदद व सामाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मानित

बुलंदशहर :आज विश्व ब्राह्मण संगठन बुलंदशहर द्वारा समाजसेवी पवन शर्मा को उनके द्वारा की जा रही लोगों की मदद व सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

रॉयल फार्म हाउस बुलंदशहर में आयोजित ब्राह्मण समाज सेवक अभिनंदन कार्यक्रम में संगठन द्वारा ग्राम वीरखेड़ा निवासी पवन शर्मा को सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी पूर्ण निष्ठा व सहयोग के साथ लोगों की मदद करने के लिए सम्मानित किया गया। पवन शर्मा बेसिक शिक्षा विभाग बुलंदशहर में एआरपी पद पर कार्यरत हैं। इस अवसर पर बोलते हुए संगठन के महामंत्री हरि अंगिरा द्वारा पवन शर्मा द्वारा किए जा रहे कार्यों से सीख लेकर सभी से समाज में रहकर अपनी सामर्थ्य के अनुसार लोगों की मदद करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए विकास शर्मा ने पवन शर्मा द्वारा सामाजिक हित के लिए किया जा रहे उनके कार्यों से सभी को अवगत कराया व उनकी प्रशंसा की।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र शर्मा, जय भगवान त्रिवेदी, महेश वशिष्ठ,दिनेश पंडित पौरूष शर्मा,उमामहेश शर्मा,गीता शर्मा,रवि शर्मा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए,

रिपोर्टर नितिन सोनी

Show More

Related Articles

Close