[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

ब्लाक प्रमुख ने किया 33लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण

औरंगाबाद:- ब्लाक लखावटी अंतर्गत ग्राम भंडोरिया में गुरुवार को ब्लाक प्रमुख ईश्वर पहलवान ने प्राथमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में 9लाख चालीस हजार रुपए की लागत से निर्मित मिट्टी खडंजे का लोकार्पण किया। यह खडंजा ग्राम के मंदिर से सरकारी स्कूल तक बनवाया गया है।।

इसी गांव में प्रमुख ने वीर सिंह के मकान से शमशान की तरफ 250मीटर मिट्टी खडंजे का भी लोकार्पण किया इसमें 6.30लाख की लागत आई है।

ग्राम पहुंचने पर ग्राम प्रधान सीटू सिंह,बबलू प्रधान, मनोज प्रधान अमित खनौदा आदि ने माल्यार्पण कर प्रमुख ईश्वर पहलवान का जोर दार स्वागत किया। प्रमुख ने कहा कि सबका साथ सबका विकास हमारी नीति है। गरीब से गरीब, समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास का लाभ मिले यह हमारी प्राथमिकता है। कराये गये तमाम विकास कार्यों में इसी बात का ध्यान रखा गया है।

ब्लाक प्रमुख ने ग्राम शेखपुर गढ़वा में स्याना रोड से रामभजन के खेत तक 250मीटर मिट्टी खडंजे का भी लोकार्पण किया इस में 6.30लाखकी लागत आई है।

ग्राम प्रधान जगवीर सिंह उदयवीर सिंह लोधी रविन्द्र कपासिया पूर्व प्रधान आदि मौजूद रहे।

ब्लाक लखावटी मुख्यालय पर 9.40लाख से निर्मित इंटर लॉकिंग का भी लोकार्पण किया। ए डी ओ पंचायत श्री पाल सिंह, पूर्व प्रधान रविन्द्र कपासिया, हरदेव सिंह सहित तमाम स्टाफ मौजूद रहा।

औरंगाबाद से राजेन्द्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close