[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

जनता की मांग गौशाला के लिए नगर वासियों से भोजन एकत्र करने वाला वाहन पुनः चालू करे नगर पंचायत

औरंगाबाद:- प्रदेश सरकार ने असहाय गौ वंश की सहायतार्थ सभी नगर पंचायतों को अस्थाई गौशाला संचालित करने के निर्देश दिए थे। कसबे में भी नगर पंचायत ने एक अस्थाई गौशाला बालका रोड़ पर स्थापित कराई हुई है।इस गौशाला में संरक्षित गौवंश के लिए चारे आदि की व्यवस्था नगर पंचायत के जिम्मे है। गौशाला के लिए शासन से भी अनुदान दिया जाता है। इसके बावजूद गौवंश के भोजन चारे आदि की कमी को देखते हुए निवर्तमान अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल में एक गाड़ी की व्यवस्था कराई थी जो नगर में गली मौहल्लों में घूम कर नगरवासियों से गऊग्रास भोजन रोटी दान आदि एकत्र करती थी।

कस्बे के लोगों को भी इस वाहन के आने का इंतजार रहता था और अधिकांश महिलाएं घरों में बचा खाना,सब्जी, आटा आदि गाड़ी में डालने को आतुर रहती थीं।

ई ओ नवीन कुमार सिंह के यहां से स्थानांतरित होकर जाने के पश्चात यह गाड़ी भी बंद कर दी गई है।

नगर वासियों की मांग है कि इस गाड़ी को पुनः चालू कर दिया जाये जिससे गायों व गौशाला में संरक्षित गौवंश को पर्याप्त मात्रा में भोजन एकत्र करने में वो भी सहायक हो सकें।

ई ओ राजीव कुमार ने बताया कि उनको गाड़ी चलाये जाने की जानकारी नहीं है। शीध्र ही गाड़ी पुनः शुरू करा दी जायेगी।

औरंगाबाद से राजेन्द्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close