[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

श्रृद्धालुओं का जत्था चला बाबा बर्फानी के द्वार

औरंगाबाद नगर और आसपास के ग्रामीण अंचल से श्रृद्धालुओं का एक विशाल जत्था सोमवार की देर शाम बस द्वारा बाबा अमरनाथ के दर्शनार्थ रवाना हुआ। तीर्थ यात्रियों का नेतृत्व शिवसेना नगर प्रमुख प्रवेश लोधी कर रहे थे। रवाना होने से पूर्व सभी तीर्थ यात्रियों ने पूजा अर्चना कर सुखद और सुरक्षित यात्रा के लिए बाबा बर्फानी से प्रार्थना की।

तीर्थ यात्रियों को विदाई देने शिवसेना जिलाध्यक्ष सर्वेश राणा, महिला जिलाध्यक्ष शिवसेना विजय गुप्ता, व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगर अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, शिवसेना के मेरठ मंडल प्रभारी राजकुमार गिरी शिवसेना जिलाध्यक्ष युवा सुधीर सैनी नकुल गुप्ता, प्रवेश लोधी के स्याना रोड स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंचे। ढोल नगाड़ों और पुष्प वर्षा कर तीर्थ यात्रियों को नगर वासियों व गणमान्यों ने भावपूर्ण विदाई दी और सुखमय सुरक्षित यात्रा की मंगलकामना की।

विदित हो कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीर्थ यात्रियोंका जत्था बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शनार्थ तीर्थ यात्रा पर गया है। यात्रा संयोजक प्रवेश लोधी ने बताया कि एक सप्ताह की तीर्थ यात्रा के दौरान माता वैष्णो देवी, शिवखोड़ी पंजाब और हरिद्वार में भी दर्शन पूजा अर्चना की जायेगी।

तीर्थ यात्रियों में लाला डालचंद,राजा दीपक, हितेश वरुण विवेक पवन भूपेंद्र सोनी कमल सैनी राजपाल ओमप्रकाश ओमनी शिवम आदि 56 स्त्री पुरुष शामिल हैं।

औरंगाबाद से राजेन्द्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close