[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
ग्रेटर नोएडा

भारत नवनिर्माण ट्रस्ट के तत्वावधान में मनाया गया सातवां हरियाली तीज महोत्सव

ग्रेटर नोएडा :मुकुल गोयल व ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी भारत नवनिर्माण ट्रस्ट के तत्वावधान में सातवां हरियाली तीज महोत्सव ग्रेटर नॉएडा में आयोजित किया गया,

कार्यक्रम अध्यक्ष राकेश अग्रवाल निदेशक श्री कुंज बिहारी जी इंफ्राटेक प्रा० लि० रहे।

प्रो ० विवेक कुमार ने बताया भारत नवनिर्माण ट्रस्ट विगत सोलह वर्ष से संस्कृति संरक्षण, राष्ट्र निर्माण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत है। ट्रस्ट के द्वारा गत वर्षों में विभिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और भारतीय उत्सवों का आयोजन किया जाता रहा है।

कार्यक्रम में प्रतियोगिता के साथ साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये गये।

*कार्यक्रम/ प्रतियोगिताएं*

तीज के गीत
समूह/एकल नृत्य, प्रतिभा प्रदर्शन भारत बोध प्रतियोगिता
पति पत्नी सामंजस्य प्रतियोगिता
फनी गेम्स व् अन्ताक्षरी
मेंहदी सुंदरी
तीज सुंदरी/तीज दिवा
महिला सम्मान

प्रोग्राम में आरती शर्मा ,सरोज तोमर , बीना अरोरा , शेलजा , मीनाक्षी माहेश्वरी, विनीता शर्मा , संगीता सक्सेना , सीमा सिंह , वंदना कुमारी, रीना गुप्ता, पिंकी वर्मा, नारंग जी ,मुकुल गोयल , मोनू ज़ेवर , ओमप्रकाश अग्रवाल , गिरीश गुप्ता, गौरव उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

 

Show More

Related Articles

Close