[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

शांति दीप नर्सिंग होम में लगाया निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप

बुलंदशहर: पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सौजन्य से शांति दीप नर्सिंग होम में निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती दीप्ति मित्तल अध्यक्ष नगर पालिका बुलंदशहर विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एस.के. सक्सेना एवं प्रदेश संरक्षक चौधरी विजेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित इस निशुल्क कैंप में आई एम ए अध्यक्ष डॉ एस के गोयल महामंत्री आई एम ए सचिव डॉ मुदित कुमार गुप्ता आई एम ए प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ वीरेंद्र कुमार (ENT Specialist ) व श्रीमती नीता गोयल (निदेशक) उपस्थित रहे डॉक्टर एस के कृष्ण राव श्वास फेफड़े व छाती रोग विशेषज्ञ ने बड़ी संख्या में मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया कैंप संयोजक जिला अध्यक्ष नरेश गोयल जिला महामंत्री अनुराग अग्रवाल जिला सचिव सुमित महेश्वरी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन गोयल का प्रमुख रूप से योगदान रहा जिला इकाई नगर इकाई एवं प्रदेश पदाधिकारी अमरीश कुमार जिंदल शिविर में उपस्थित रहे

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश वरिष्ठ उपाध्य एस. के. सक्सेना ने पूर्व की भांति IMA को पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से जोड़ने का प्रस्ताव रखा उन्होंने कहा कि पूर्व की भाति IMA सचिव पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदेन जिला उपाध्यक्ष रहेंगे IMAअध्यक्ष डॉक्टर एस के गोयल ने आश्वासन दिया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जो भी कैंप लगाएगा या जनसेवा का कार्य करेगा गरीब पेशंटों को रेफर करेगा उन सभी कार्यों में आई एम ऐ में पूरा सहयोग देगा जहां भी किसी गरीब व्यक्ति को निशुल्क चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता होगी वहां IMA अपना पूर्ण सहयोग करके उसे निशुल्क इलाज उपलब्ध कराएगी नगर प्रभारी विजय गुप्ता नगर अध्यक्ष कपिल गोयल जिला कोषाध्यक्ष अरुण गोयल जिला उपाध्यक्ष अजय गोयल सुमित मित्तल विश्वास सिंघल शिवांग सिंघल जिला मंत्री नवीन बंसल गौरव बंसल पियूष बंसल अशोक गोयल हितेश आनंद जिला युवा अध्यक्ष शिविन गोयल संचित एलाइंस महामंत्री सराय छबीला इकाई अध्यक्ष जोगिंदर सिंह संरक्षक राकेश गर्ग वीरेंद्र गर्ग आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- संजय गोयल सह संपादक( ग्लोबल न्यूज 24×7)

Show More

Related Articles

Close