Bulandshahr
उप चुनाव में उर्मिला देवी को हराकर यशपाल सिंह बने बुढ़ाना के ग्राम प्रधान
औरंगाबाद (बुलंदशहर ) विकास खंड लखावटी अंतर्गत ग्राम बुढ़ाना में ग्राम प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में यशपाल सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उर्मिला देवी को 139वोटों के भारी अंतर से परास्त कर विजयी हुए हैं।
ग्राम प्रधान गोविंद सिंह के लगभग 7,8 माह पूर्व आक्समिक निधन हो जाने के फलस्वरूप यह उपचुनाव कराया गया था।
गुरुवार को बुढ़ाना ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव में कुल 2500मतदाताओं में से 1956मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
ब्लाक मुख्यालय लखावटी में शुक्रवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई मतगणना में यशपाल सिंह को 1012, निवर्तमान प्रधान गोविंद सिंह की पत्नी उर्मिला देवी को 873 तथा मस्त राम को 22 वोट मिले। 49 वोट निरस्त किये गये। उल्लेखनीय है कि चुनाव से पूर्व मस्तराम ने यशपाल सिंह के पक्ष में अपना समर्थन दे दिया था।
मतगणना के लिए ब्लाक मुख्यालय पर कडे सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। एस डी एम सदर ए के सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह थाना प्रभारी राजपाल तौमर मय पुलिस बल के मतगणना स्थल पर डटे रहे।
ए आर ओ ब्रजकिशोर अवर अभियंता नलकूप खंड बुलंदशहर तथा निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी बुलंदशहर, खंड विकास अधिकारी लखावटी अजय सिंह,ए डी ओ पंचायत श्री पाल सिंह, आदि ने मतगणना में सहयोग किया।
ब्लाक प्रमुख ईश्वर पहलवान ने नवनिर्वाचित प्रधान यशपाल सिंह को बधाई दी। समर्थकों ने ब्लाक प्रमुख ईश्वर पहलवान और प्रधान यशपाल सिंह को फूल मालाओं से लाद दिया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल