[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

आर्यावर्त विद्यापीठ किसौली के छात्र छात्राओं ने हर घर तिरंगा निकाली रैली 

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) आर्यावर्त विद्यापीठ किसौली महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने शनिवार को हर घर तिरंगा अभियान को प्रेरित करने के उद्देश्य से तिरंगा रैली निकाली। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के अध्यक्ष अमित कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आजादी और शान का प्रतीक है। आजादी के 75वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है। हर भारतीय का कर्तव्य है कि वह देश हित में इस अभियान को सफल बनाने में हर संभव सहयोग दे।

रैली में शामिल छात्र छात्राओं ने ग्रामीणों को 13अगस्त से 15अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।

महाविद्यालय से शुरू होकर रैली किसौली अगौता बाजार थाना अगौता तथा अकबरपुर रैना होते हुए महाविद्यालय पहुंच कर संपन्न हुई।

रैली का नेतृत्व सचिव हिना सिंह और प्राचार्य डॉ विनय कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर रविन्द्र सिंह, राहुल तेवतिया राजीव चौधरी विपिन सिंह प्रगति शर्मा आरती शर्मा बबीता कुमारी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close