[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
उत्तर प्रदेश

विद्यालय प्रांगण से विशाल तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन

विद्यालय प्रांगण से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गो से होकर निकली तिरंगा यात्रा

संभल: आज  गुरुवार को विद्यालय प्रांगण से एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया  जिसका शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक  अशोक गर्ग  एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य  शिव शंकर शर्मा  ने किया विशाल तिरंगा यात्रा के आगे विद्यालय का घोष एवं क्रांतिकारियों से सुसज्जित वाहन आगे 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की धुन बजाते हुए चल रहे थे,

 

हिंद इंटर कॉलेज पहुंचने पर विशाल तिरंगा यात्रा का नेतृत्व संभल के उप जिलाधिकारी  विनय कुमार मिश्रा  ने किया विद्यालय के प्रधानाचार्य ने केसरिया पट्टी  से उनका स्वागत किया मार्ग में प्रधानाचार्य  ने प्रबंध कारिणी के उपाध्यक्ष अनिल गर्ग  कोषाध्यक्ष  राकेश अग्रवाल , सम्मानित सदस्य  संजय सांख्य धर , डॉक्टर नीरज  नगर पालिका के अधिशासी अभियंता , नगर के कोतवाल  एवं शहर के सम्मानित गणमान्य नागरिकों को भी केसरिया पट्टी बांधकर उनका स्वागत किया,

शहर में भ्रमण के संपूर्ण समय  उप जिलाधिकारी  व अन्य गणमान्य व्यक्ति विशाल शोभायात्रा के साथ रहे और अंत में विशाल शोभायात्रा का समापन नगर पालिका मैदान में सामूहिक राष्ट्रगान के द्वारा हुआ,विशाल तिरंगा यात्रा के संयोजक श्री विजेंद्र  रहे विद्यालय के संपूर्ण परिवार ने योगदान किया जिसमें प्रमुख रुप से अनेक शिक्षकों ने अनुशासन व शांति व्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण दायित्व निभाया जिनमें विरेंद्र कुमार गुप्ता अनमोल  वचन  संजीव भटनागर नितिन , हर्ष ,गौरव गुप्ता , निरंकार सिंह ,सौरव सोमवंशी , कौशल, सत्येंद्र  ,राकेश  पीयूष वर्मा , सचिन , गणेश , विमलेश सैनी , कृतिका , संगीता , आशा , दीपाली , बबीता , रुचिता  आदि रहे

Show More

Related Articles

Close