[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा -पंकज अग्रवाल

बुलंदशहर :आजदे श की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को भव्य एवं उत्साह के साथ मनाए जाने के लिए आज भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बुलंदशहर ने जन जागरूकता तिरंगा यात्रा निकाली जिसकी अगुवाई सिटी मजिस्ट्रेट मीनू राणा ने की जिसमें बढ़-चढ़कर संगठन के लोगों ने हिस्सा लिया। हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा के अभियान के अंतर्गत आज बुधवार को शाम सांय 6:30 बजे भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला कार्यालय देवीपुरा से जन जागरूकता रैली बुरा बाजार चौराहा, डिप्टी गंज पुलिस चौकी, मोती बाग, कृष्णा नगर, डीएम रोड से निकलकर जिला कार्यालय पर समापन किया गया जिसमें व्यापारियों को निशुल्क तिरंगा भी वितरित किए गए।

इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, महामंत्री संजय गोयल ,सलाहकार विक्रांत राज सिरोही, वरिष्ठ मंत्री परवेज अंसारी, वरिष्ठ मीडिया प्रभारी सुरेंद्र भाटी, मीडिया प्रभारी युगल गोस्वामी, संरक्षक माजिद गाजी, संरक्षक बादल गाजी, योग गुरु रमन शर्मा, कानूनी सलाहकार शैलेंद्र कुमार ,संरक्षक राजकुमार सैनी, उपाध्यक्ष नीरज गोस्वामी, उपाध्यक्ष रवि शंकर, उपाध्यक्ष चौधरी सुंदर सिंह, उपाध्यक्ष अरुण गोयल ,वरिष्ठ पत्रकार जेपी गुप्ता ,आकाश अग्रवाल, अंश अग्रवाल, शंकर कुमार, सुशील कुमार, सदस्य राजा प्रजापति, कुसुम सैनी, अलका पांडे मंजू सिंह और सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट सह संपादक संजय गोयल ,जेपी गुप्ता

Show More

Related Articles

Close