[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

ब्लाक लखावटी में निकली तिरंगा रैली

तिरंगा फहराने के लिए किया प्रेरित

औरंगाबाद( बुलंदशहर) ब्लाक मुख्यालय लखावटी में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में ब्लाक कर्मियों के अलावा पी आर डी जवानों, होमगार्ड्स और स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया।

रैली का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख एडवोकेट ईश्वर सिंह पहलवान ने हरी झंडी दिखाकर किया। भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे बुलंद करते हुए हाथों में तिरंगा लेकर ग्रामीणों को13अगस्त से 17अगस्त तक अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील करते हुए रैली थाने पहुंची। जहां से पुनः ब्लाक मुख्यालय वापस पहुंच कर संपन्न हुई।

रैली में ब्लाक प्रमुख ईश्वर पहलवान,बी डी ओ अजय सिंह ,ए डी ओ पंचायत श्री पाल सिंह एडीओ एग्रीकल्चर महेश चंद्र वर्मा पी आर डी दरोगा अमर जीत सिंह, विवेकानंद एकेडमी लखावटी के सैंकड़ों बच्चों व प्रधानाचार्य रामौतार सिंह, उपप्रधानाचार्य राजू मावी हरेंद्र सिंह विशाल शर्मा कोमित अग्रवाल अजीत सिंह रविंद्र शांति शर्मा अमित सिंह आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close