[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
UNCATEGORIZED

दो बाईकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, महिला सहित तीन घायल

औरंगाबाद:- बुलंदशहर स्याना गढ़ मार्ग पर ग्राम शेखपुर गढ़वा पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दंपति व बच्चा बुरी तरह घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सराय पहाड़पुर निवासी संजय अपनी पत्नी बबीता और बेटे दिनेश के साथ बाइक पर सवार होकर बबीता के मायके स्याना की ओर जा रहा था। शेखपुर गढ़वा के पास सराय निवासी योगेश पुत्र जगदीश उम्र25वर्ष शेखपुर गढ़वा में अपनी बहिन से मिलकर वापस आ रहा था। शेखपुर गढ़वा में दोनों बाइक आपस में भिड़ गई।

जिसके फलस्वरूप योगेश कुमार ने मौके पर ही दम तोड दिया जबकि संजय, बबीता और उनका पुत्र दिनेश बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पाते ही थाना प्रभारी राजपाल तौमर मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी पहुंचाया। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

औरंगाबाद से राजेन्द्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close