[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
दनकौर

अमृत महोत्सव पर समसपुर गांव हुआ तिरंगा मय ,छात्रों के साथ झूमे महिला व पुरुष देखें वीडियो

दनकौर :आजादी  के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में आज पूरा गांव तिरंगा मय हो गया शिक्षित व सभ्यता के रूप में विशेष पहचान बना चुके  समसपुर गांव में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय समसपुर के छात्रों ने  ग्राम में प्रभात फेरी व तिरंगा  रैली निकाली।

तिरंगा रैली में गांव की महिला पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया रैली के उपरांत विद्यालय मे प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने अमृत महोत्सव के बारे में विस्तार से चर्चा की साथ ही, झंडा गीत एवम अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए।

और सभी के साथ निपुण भारत मिशन पर चर्चा की गई जिसमें निपुण लक्ष्यों के बारे में सभी को जानकारी दी गई एवं बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने और उनका सहयोग करने की अपील की गई।

Show More

Related Articles

Close