[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
नोएडा

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मनाया राधा रानी का जन्मोत्सव

नोएडा: सैक्टर 33 स्थित इस्कॉन में भगवान श्रीकृष्ण की नित्य संगिनी श्रीमती राधारानी का जन्मोत्सव रविवारको मनाया गया। प्रातः ही मन्दिर में श्रद्धालुओं का तांता लग गया। मुख्य उत्सव दोपहर 11 बजे प्रारम्भ हुआ। जिसमें भजन, कीर्तन, भगवान का अभिषेक तथा सभी के लिए प्रसादम की व्यवस्था रही। इसके लिए युगल जोड़ी की नई पोशाक तैयार की गई थी। श्री राधा गोविन्द देव का पञ्च गव्य (दूध, दही, घी शहद, फलों के रस एवं पुष्प) से सुन्दर अभिषेक किया गया। पूरे मन्दिर को फूलों से सजाया गया था। भगवान् को देशी एवं विदेशी व्यंजनों सहित 108 भोग अर्पित किए गए। दोपहर 1 बजे सभी को प्रसादम वितरित किया गया। इस उत्सव में लगभग 5 हजार लोग सम्मिलित हुए। कुल मिलाकर उत्सव अत्यन्त उत्साहपूर्ण तथा उल्लासपूर्ण रहा।

रिपोर्ट ललित मिश्रा

Show More

Related Articles

Close