[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
ग्रेटर नोएडा

भाकियू कृषक शक्ति ने  21 सितंबर को यमुना विकास प्राधिकरण के घेराव को लेकर किया किसान पंचायत का आयोजन

ग्रेटर नोएडा: भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति ने गांव अमीपुर में एक किसान पंचायत का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे। पंचायत की अध्यक्षता अमीपुर निवासी मलखान सिंह एवं संचालन राष्ट्रीय प्रधान महासचिव मुकेश कुमार गौड़ द्वारा किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि 21 सितंबर को स्थानीय युवाओं के रोजगार, क्षेत्रीय किसानों का बकाया मुआवजा एवं अन्य मांगों को लेकर हम यमुना विकास प्राधिकरण का घेराव करेंगे। हजारों की तादात में हम लोगों को सुबह 10:00 बजे यमुना विकास प्राधिकरण पहुंचना है, इसी को लेकर पूरे क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन ( कृषक शक्ति ) का एक एक सिपाही किसान गरीब मजदूर एवं युवाओं की आवाज को बुलंद करने का पूरा प्रयास कर रहा है। हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि तब तक यमुना विकास प्राधिकरण से नहीं उठेंगे जब तक हमारी मांगों को नहीं माना जाता।
इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए अमीपुर निवासी विशाल रावत को राष्ट्रीय सचिव युवा, एवं मलखान सिंह को जिला वरिष्ठ महासचिव मनोनीत किया गया। पंचायत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरीश छोकर, जिला अध्यक्ष गौ०बु० नगर हरिओम रुस्तमपुर, प्रदेश प्रवक्ता श्यौदान नेताजी, बुलंदशहर जिला अध्यक्ष वीरेंद्र भाटी, जगत सिंह राणा, प्रदेश महासचिव यौगेश शर्मा, गाजियाबाद जिला अध्यक्ष गजय ठाकुर आदि लोगों ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर राष्ट्रीय सह सलाहकार निरंजन सिंह, जेवर तहसील अध्यक्ष रिशिपाल दयानतपुर, जेवर नगर अध्यक्ष फिरोज खान, प्रदेश सचिव अमित मलिक, प्रदेश सचिव रोहित चौधरी, जिला सचिव सुभाष चौधरी, डॉ जितेंद्र सिंह, प्रदेश सलाहकार विजय प्रधान, मेरठ मंडल उपाध्यक्ष मुकेश भाटी, मेरठ मंडल सचिव अनिल भाटी, गौतम भाटी, चंचल भाटी, पवन भाटी, सुरजन भाटी, विपिन सचदेवा, प्रमोद भाटी, अजीत भाटी रुस्तमपुर, सोनू भाटी, कुलदीप गाजियाबाद, आदि लोग उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Close