[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में लखावटी चैंपियन

अमर सिंह इंटर कालेज लखावटी में हुआ आयोजन

औरंगाबाद( बुलंदशहर) अमर सिंह इंटर कालेज लखावटी में बुधवार को 66वीं जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता 2022का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सी ओ सदर विकास प्रताप सिंह चौहान, दिवाकर सिंह जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा एवं प्रधानाचार्य जंग बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।

सी ओ सदर विकास प्रताप सिंह चौहान ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है खेलों को निष्ठा और न्याय के साथ ही खेलना चाहिए।

भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य देश के लिए खेलना होना चाहिए।देश के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से खेलें और भुवनेश्वर की तरह जनपद बुलंदशहर का नाम रोशन करें।

प्रधानाचार्य जंग बहादुर सिंह ने कहा कि सफलता की पहली सीढ़ी विद्यालय से ही मिलती है। गुरु जनों का निर्देश प्रतिभागियों के लिए वरदान साबित होता है।आदर्श विद्यार्थी और आदर्श नागरिक बनकर अपने कर्तव्य निर्वहन करें।

प्रतियोगिता अंडर 14 तथा अंडर 19 आयु वर्ग में बालक और बालिका वर्ग में आयोजित की गई।

अंतिम परिणाम इस प्रकार रहेअंडर 14 बालिका वर्ग , लखावटी विजेता , अनूपशहर उप विजेता, अंडर 19बालिका वर्ग  , अनूपशहर विजेता, लखावटी उपिविजेता, अंडर 14 बालक वर्ग, गुलावठी विजेता, बुलंदशहर उप विजेता, अंडर 19 बालक वर्गलखावटी विजेता, अनूपशहर उप विजेता रहे

प्रतियोगिता का संचालन रमेश चंद्र पांडेय ने किया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

रिपोटर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close