[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपा ज्ञापन

मथुरा :भारतीय उद्योग व्यापार मंडल( रजि०) उत्तर प्रदेश  कार्यसमिति की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवि कांत गर्ग जी के नेतृत्व में मथुरा में हुई | बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद  उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक  को बुलंदशहर इकाई के पदाधिकारियों ने मंच पर व्यापारियों की समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन  मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी को संबोधित कर सौंपा| जिसका  उपमुख्यमंत्री ने व्यापारीयों की समस्याओं को शीघ्र ही समाधान करवाने का आश्वासन दिया|जिसमें व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री जी से विभिन्न मांगे की गई।

1.जिन व्यापारियों के पंजीयन हुए हैं उनको आयुष्मान कार्ड दिया जाए जिससे जरूरत पड़ने पर व्यापारी अपना उचित इलाज अस्पताल में करा सके।

2. पुलिस व प्रशासन द्वारा हर माह व्यापार संगठन के कार्यालय पर जाकर व्यापारियों की समस्याओं की सुनवाई की जाए।

3. पंजीकृत व्यापारियों के सभी पहचान पत्र आधार कार्ड पैन कार्ड सभी सेल परचेज ऑनलाइन पोर्टल पर चढ़ाई जाती है फिर भी जीएसटी अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को तीन साल के खाते मंगा कर उनका अनावश्यक शोषण किया जाता है अतः आपसे अनुरोध है कि इस प्रकार व्यापारियों का अनावश्यक शोषण ना किया जाए

4. व्यापारियों द्वार व्यापार से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई समस्या यदि पुलिस प्रशासन के समक्ष रखी जाती है तो पुलिस प्रशासन उसको तत्काल सुनकर उस पर उचित कार्यवाही करें।

ज्ञापन देने में अध्यक्ष पंकज अग्रवाल महामंत्री संजय गोयल वरिष्ठ मंत्री परवेज अंसारी उपाध्यक्ष लोकेश गर्ग उपाध्यक्ष चौधरी सुंदर सिंह जेपी गुप्ता महिला अध्यक्ष सावित्री चौधरी, मौजूद रहे

रिपोर्ट सह संपादक संजय गोयल

Show More

Related Articles

Close