[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

शासन प्रशासन द्वारा की जा रही है ग्राम प्रधानों की अनदेखी

ग्राम प्रधान संगठन लंबी लड़ाई के लिए तैयार

औरंगाबाद (बुलंदशहर ) प्रधान संगठन ब्लाक लखावटी इकाई की बैठक ग्राम जिताका में ग्राम सचिवालय पर आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष अमरपाल लोहिया ने कहा कि शासन प्रशासन ग्राम प्रधानों की अनदेखी कर रहे हैं। ग्राम प्रधानों की वाजिब समस्याओं और शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधान संगठन चुप नहीं बैठेगा। हमारा संगठन अपने अधिकारों की रक्षा करना जानता है। जरुरत पड़ी तो शासन के विरुद्ध लंबी लड़ाई लड़ी जायेगी। प्रधान संगठन लंबी लड़ाई के लिए कमर कस चुका है।

बैठक की अध्यक्षता सुखराम प्रधान इस्माईला ने की। तथा संचालन सुमित कुमार प्रधान अलावा रहीमपुर ने किया। इस अवसर पर बालका प्रधान चांद खां,जौंठ प्रधान मुनेन्द्र सिंह, लखावटी प्रधान रामवीर सिंह भावसी प्रधान भीम नंगलाकरन प्रधान मुकेश गौतम,पाली बेगपुर प्रधान पिंटू शर्मा, नौबतपुर प्रधान ग्यासुद्दीन सुरजावली प्रधान गजराज सिंह सीकरी के तोता राम,शिवाली के शराफत अली सिनौट के नीम आदि मौजूद रहे। आयोजक अमरपाल सिंह लोहिया ने आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद दिया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close