[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

राम वन गमन की लीला देख भावुक हुए दर्शक, आंखों से बह चले आंसू केकैयी बनी खलनायिका

कामधेनु पेन्टस के सी एंड एफ रहे मुख्य अतिथि

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) श्री रामलीला अभिनय मंडल के तत्वावधान में नागेश्वर मंदिर परिसर पर चल रही रामलीला में सोमवार को राम वन गमन की मनोहारी लीला देख दर्शक भावुक हो उठे। जहां एक ओर लीला धारी भगवान राम का जानकी जी एवं भाई लखन के साथ राजमहल से निकल वन को प्रस्थान देख दर्शक भावुक हो गए वहीं दूसरी ओर महारानी केकैयी का खलनायिका अंदाज़ में त्रियाचरित्र देख दर्शक केकैयी की आलोचना करते नजर आए।

इससे पूर्व सोमवार की लीला का शुभारंभ दिल्ली से पधारे कामधेनु पेन्टस के सी एंड एफ कमल किशोर शर्मा और नवीन शर्मा तथा ए एस एम अनुज धारीवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन के साथ किया। अतिथियों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और श्री रामायण जी की आरती उतारी और पुष्प अर्पित किए। अपने संबोधन में कमल किशोर शर्मा ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जन जन के आराध्य देव हैं। उन्होंने समाज को एक सूत्र बंधन में बांधा और अमीर गरीब की खाई को पाटने का कार्य किया। आयोजकों का आभार जताते हुए उन्होंने लीला में इक्कीस हजार रुपए की सहयोग निधि आयोजन समिति को भैंट की।

आयोजन समिति ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

तत्पश्चात श्री सात्विक रामलीला पार्टी सूरजपुर टीकरी के लोकप्रिय कलाकारों ने राम जी के राज्याभिषेक की तैयारी,मंथरा केकैई संवाद ,केकैई का कोपभवन में जाना,राजा दशरथ से दो वचन मांग लेना और राम वन गमन की लीला का मनोहारी प्रदर्शन किया गया। इसी के साथ लीला को विश्राम दिया गया।

राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, मुकेश गुप्ता बालू गुप्ता दीपक अग्रवाल दीनू,। नितिन सिंघल मनीष सिंघल चेतन कंसल विजय कंसल हेमंत गुप्ता योगेश अग्रवाल आदि सहयोगी रहे। मंच संचालन मनोज गुप्ता ने किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close