[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

प्रियंका अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ मनाया 71 वां गणतंत्र दिवस

बुलंदशहर-मधुबन ह्यूमन डेवलपमेंट सोशल वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल ने अपनी टीम व समाज के लोगों के साथ संस्था के कार्यालय डीएम रोड पर हर्षोल्लास के साथ मनाया 71 वां गणतंत्र दिवस| रविवार को प्रियंका अग्रवाल ने अपने सभी सदस्यों और समाज के लोगों के साथ प्रातः 8:00 बजे ध्वजारोहण किया|

तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ| भारत माता की जय व वंदे मातरम के जयकारों से वातावरण देश की भक्तिमय हो गया | संस्था की बालिकाओं द्वारा बहुत सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए | बालिकाओं ने देशभक्ति के गीत भी प्रस्तुत किए |इस अवसर पर हमारी मुख्य अतिथि ब्रम्हाकुमारी सीमा बहन ने मेडिटेशन से होने वाली पॉजिटिव वाइब्रेशन से होने वाले लाभ द्वारा भी सभी को आत्म विभोर कर दिया| व काफी ज्ञान की बातें बताई |संस्था की अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए सभी को अपना अमूल्य योगदान देना होगा|
अध्यक्ष ने आए हुए अपने सभी साथियों का आभार व्यक्त किया व सभी को मिठाई खिलाकर गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर देश की आजादी के दिन खुशियां मनाई| इस अवसर पर प्रियंका अग्रवाल ,कुमुद गर्ग, शशि चौहान, मीरा भटनागर, दीक्षा बंसल, पूनम रामा, इंदु शर्मा, निर्मल अग्रवाल, हेमा राठी ,नीता दी ,सीमा बहन, संजय गोयल ,नितिन सोनी, डीबी सिंह ,राजकुमार, दीपक, आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे|

संजय गोयल(सहसंपादक)

Show More

Related Articles

Close