Bulandshahr
सेवा भारती ने कराया कन्या लांगुरिया पूजन
बुलंदशहर: प्रत्येक नवरात्रि की भांति इस नवरात्रि पर्व में नवमी पर हीरापुर टांडा बस्ती स्टेडियम के पास बुलंदशहर में सेवा भारती के सदस्यों ने कन्या लांगुरिया पूजन किया तथा बच्चों को हलवा पूरी बिस्कुट व दक्षणा देकर बच्चों से आशीर्वाद प्राप्त किया| सदस्यो ने भोजन मंत्र कराकर भोजन शुरू करवाया
इस अवसर पर सेवा भारती के जिला उपाध्यक्ष जनमेजय उपाध्याय ,अशोक शर्मा, नेमजी एडवोकेट, कृष्ण गोपाल मीडिया संपर्क, अनुज शर्मा ,तुषार ,रवि प्रकाश गुप्ता, भगवत स्वरूप गुप्ता, ललित शर्मा ,संजीव शर्मा ,नमन ,लक्ष्य कुमार अमन, महेश, राऔकेश गुप्ता, अमन, महेश, मातृशक्ति में शोभा, बबली, वर्षा कविता आदि रहे|
रिपोर्ट सह संपादक संजय गोयल