[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

गायत्री कलशयात्रा का हुआ भव्य स्वागत

नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का किया भव्य स्वागत

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में सिकंदराबाद में आयोजित 108कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ के संदर्भ में पूरे जनपद का भ्रमण कर रही कलशयात्रा के नगर आगमन पर शिवसेना नगर प्रमुख प्रवेश लोधी के आवास पर भव्य स्वागत किया गया।

प्रवेश लोधी और पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी ने सपत्नीक पूजन किया ‌। कलशयात्रा रथ पर विराजमान गायत्री माता की पूजा अर्चना कर नगर वासियों ने पुष्प वर्षा की तथा कलशयात्रा को जुलूस के रूप में स्याना के लिए विदा किया।

इस अवसर पर शिवकुमार गुप्ता राकेश गुप्ता अजीत सिंह चौधरी मुकेश गुप्ता ओमप्रकाश आर्य अमरपाल प्रधान पूठी डॉ गौड़, अशोक गुप्ता पुष्कर अग्रवाल आचार्य सुरेन्द्र पाल अर्जुन वर्मा रुपेन्द्र सिंह सुशील कुमार गुप्ता प्रमोद शर्मा जयप्रकाश गुप्ता प्रमोद गुप्ता मूलचंद आर्य मुरारी लाल शर्मा आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close