[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
दनकौर

बारिश भी नहीं कर पाई आयोजकों के हौसले पस्त 14 डोलों के साथ निकली मां दुर्गे की भव्य सवारी

दनकौर नगर पंचायत अध्यक्ष सहित हजारों लोगों ने लिया इस भव्य मां दुर्गे की सवारी में भाग

दनकौर: , बारिश भी नहीं  कर पाई आयोजकों के हौसले पस्त प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विजयदशमी पर नव दुर्गा मंडल के तत्वाधान में 14 डोलों के साथ मां दुर्गे की भव्य सवारी बड़ी धूमधाम के साथ कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर निकाली गई जिसमें काफी बड़ी संख्या में भक्तों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जगह जगह प्रसाद का वितरण भी होते देखा गया

नवदुर्गा मंडल के पदाधिकारी आलोक गोयल ने ग्लोबल न्यूज 24×7 के मुख्य संपादक ओम प्रकाश गोयल को बताया कि इस भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का शुप्रारंभ दनकौर नगर पंचायत अध्यक्ष  अजय कुमार भाटी , सौरभ गोयल , मयंक गोयल  (BDGREEN) व अनिल सिंघल भट्टे वालों द्वारा किया गया।

मां दुर्गे की सवारी में बाहर से आए हुए बैंड बाजों डीजे नफरी मां काली के विशेष अखाड़े सुंदर-सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रही वहीं 8 डीजे के साथ खाटू श्याम बाबा ,महाकाल ,भारत माता, रानी सती दादी, सालासर बालाजी गणेश जी परशुराम बाबा बांके बिहारी राम दरबार ,हनुमान शनिदेव,माता रानी का भव्य दरबार भैरव बाबा आदि डोले आकर्षण का केंद्र रहे तो10 आकर्षण परी लाइट व नफीरी, भी सभी भक्तों का अपनी ओर ध्यान खींचने में सफल रहीं,


समस्त क्षेत्रवासियों ने मां दुर्गे की भव्य सवारी का बहुत ही सुंदर तरीके से स्वागत किया नव दुर्गा मंडल समस्त क्षेत्रवासियों का उनके द्वारा दिए गए सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया,
इस मौके पर संभावित चेयरमैन प्रत्याशी सोरन प्रधान , गौरव नागर, अतुल मित्तल , अजय कुमार भाटी सहित डॉ राजकुमार, पुनीत गोयल, राघव सिंघल, दीपांशु गोयल, मोंटू हर्ष,आलोक गोयल, राजेंद्र बंसल, रवि शास्त्री सचिन गोयल, सचिन गर्ग, मोनू सिंघल, रितिक यादव, युग जैन, पीयूष गोयल , गौरव गोयल ,राहुल गोयल, मयंक गोयल ,गौरव उर्फ गोलू सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

 

 इस भव्य कार्यक्रम को ऐतिहासिक व सफल बनाने में समस्त क्षेत्रवासियों का  भरपूर सहयोग रहा नव दुर्गा मंडल द्वारा कुछ प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए सभी क्षेत्रवासियों का आभार प्रकट किया,

आलोक गोयल ने बताया कि पुलिस प्रशासन का कानूनी व्यवस्था बनाए रखने में बहुत बड़ा योगदान रहा

Show More

Related Articles

Close