[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लखावटी का छाया रहा दबदबा

औरंगाबाद( बुलंदशहर) अमर सिंह इंटर कालेज लखावटी में शुक्रवार को क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य जंग बहादुर सिंह ने फीता काट कर किया। प्रतिभागियों एवं खेल अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेलों से मनुष्य की इच्छा शक्ति और स्वास्थ्य में सुधार होता है। खेल में खेल भावना का परिचय दें।

प्रतियोगिता में नरसेना स्याना बुगरासी लखावटी, गुलावठी,जाडौल, खानपुर खाद मोहन पुर निसुर्खा,पिपाला ईलना परवाना आदि के स्कूली बच्चों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में100मी,200मी,400मी,600मी,800मी,1500मी, अंडर ,14,17,19बालिका ,बालक वर्ग में दौड़ स्पर्धा संपन्न हुई।

100मी में निगम लखावटी, आरती बरोली, पूनम लखावटी,200मी में आकिल खाद मोहन पुर, राजबहादुर स्याना, सुनील नरसैना,पायल लखावटी सजल बरौली,400मी रोबिन ईलना, प्रेम राज नरसैना, लकी लखावटी, 600मी हनी खाद मोहन पुर ,800मी चिरंजीव स्याना दक्ष स्याना,,1500मी काजल लखावटी कुमकुम स्याना पायल लखावटी ने बाजी मारी।

प्रतियोगिता का संचालन रमेश चंद्र पांडेय ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने पराजय से सीखने और विजय से और निखार लाने का आवाहन किया।

प्रतियोगिता में क्षेत्राधिकारी अजय तिवारी,सह क्षेत्राधिकारी पंकज कुमार, मोनिका चौधरी स्याना,ओ पी त्यागी बुगरासी,अनुज शर्मा बुगरासी, शैलेन्द्र कुमार बरौली श्याम बिहारी उपाध्याय राजेश कुमार शर्मा कुलदीप शर्मा सुनील कुमार डॉ हिर्देश यादव,बिक्रम सिंह अंकित शर्मा कपिल कुमार संजीव कुमार राजेन्द्र सिंह योगेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close