[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

संकीर्तन मंडल ने हवन व कीर्तन कर धूम धाम से मनाई वर्षगांठ 

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) श्री श्याम संकीर्तन मंडल की वर्षगांठ प्राचीन नागेश्वर मंदिर के ठाकुर द्वारे में धूम धाम से मनाई गई। मंगलवार की देर शाम  नागेश्वर मंदिर के महंत कुलदीप शास्त्री ने हवन कराया। मुख्य यजमान महेश सिंघल रहे।

हवन पूजन के पश्चात मंडल के कलाकारों ने संकीर्तन आरंभ किया। गणेश वंदना गुरु वंदना सरस्वती वंदना के पश्चात भक्ति गीतों का भाव पूर्ण गायन किया गया। राजीव गुप्ता, देवेन्द्र कुमार पंसारी चंद्र प्रकाश शर्मा महेश सिंघल मुकेश सिंघल प्रमोद गर्ग कल्लू जी निखिल गर्ग सोनू गर्ग अर्जुन वर्मा गंगा सरन सैनी विजय प्रजापति आदि ने भक्ति गीतों का अजब समा बांधा।

मध्य रात्रि तक चले। समारोह का आरती और प्रसाद वितरण कर समापन किया गया।

इस अवसर पर राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता नितिन कुमार महेश चंद्र रामू सर्राफ कैलाश चंद्र सुरेन्द्र कुमार सुरेश चंद्र प्रहलाद शर्मा आदि मौजूद रहे। रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close