[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
गौतमबुध नगर

मिलावट खोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ सख्त ,सैंपल भरने का क्रम जारी

दीपावली को देखते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ 22 अक्टूबर तक अभियान रहेगा जारी - अक्षय गोयल (मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी) 

 

गौतम बुध नगर: त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार मिलावटखोरों पर लगाम कसता नजर आ रहा है उसी कड़ी में विभाग द्वारा जिले के अंदर सैंपल भरने का अभियान जारी रखे हुए हैं इसी कड़ी में प्रधान शाह जी स्वीटस जी टी रोड दादरी का निरीक्षण कर मिल्क केक और दुध का नमूना लिया गया।

साफ़ सफाई मानक अनुरूप नहीं होने पर सुधार सूचना भी कार्यवाही की गई। dhamija grinders दादरी से हल्दी पाउडर एवं लाल मिर्च पाउडर का नमूना लिया गया।

टीम में श्री रामेश्वर प्रसाद गुप्ता एवं श्रीमती रेणु द्वारा कार्यवाही की गई। अदिति फूड इंडस्ट्री से सिरका और टमाटर सॉस के नमूने लिए गए 198 लीटर सिरका ज़ब्त किया गया और 70kg दूषित टमाटर सॉस नष्ट कराया गया वहीं बिग बास्केट हबीबपुर से 4 नमूने लिए  आज सोन पापड़ी/ मिल्क केक/ ब्रेड टोस्टऔर जीरा कुकीज के सैंपल भरे गए टीम में श्री राकेश एवं श्री आशुतोष शामिल रहे।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने ग्लोबल न्यूज़ 24 ×7 के मुख्य संपादक ओम प्रकाश गोयल को बताया कि यह अभियान निरंतर 22 अक्टूबर  तक जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Close