[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष व जिला वरिष्ठ महामंत्री का रोड शो पर किया भव्य स्वागत 

बुलंदशहर:आज भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग प्रदेश सरकार में उद्योग व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक कर नगर पंकज अग्रवाल ,संजय गोयल की कार्यशैली को देखते हुए पंकज अग्रवाल को नगर अध्यक्ष बुलंदशहर से जिला अध्यक्ष बुलंदशहर एवं संजय गोयल को नगर महामंत्री बुलंदशहर से जिला वरिष्ठ महामंत्री बुलंदशहर बनाया(भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश) | जिसके मनोनयन पत्र लखनऊ से मेरठ मंडल के उच्च पदाधिकारियों के पास गाजियाबाद मैं दिए गए |

मेरठ मंडल के उच्च पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित कर प्रमाण पत्र गाजियाबाद में दिए गए | इसी खुशी में नगर में जगह जगह व्यापारी ने पंकज अग्रवाल, संजय गोयल को फूल माला पहनाकर गाजियाबाद से बुलंदशहर तक फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया

उसके बाद जिलाध्यक्ष महामंत्री दोपहर के समय जब बुलंदशहर पहुंचे तो बुलंदशहर में व्यापारियों ने भूड़ चौराहे से लेकर कलाआम,अल्पना टॉकीज, मोती बाग, सब्जी मंडी चौराहा, काली नदी रोड ,डिप्टी गंज, बुरा बाजार चौराहा ,अग्रसेन महाराज पार्क से होते हुए देवीपुरा भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय तक सैकड़ों व्यापारियों के साथ एक विशाल रोड शो के दौरान व्यापारी और सामाजिक लोगों ने फूल माला पहनाकर किया भव्य स्वागत किया।,

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भूड़ चौराहे पर चौधरी चरण सिंह जी को माला पहनाकर व महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति पर भी माला पहना कर आशीर्वाद प्राप्त किया|

रोड शो में आज मुख्य रूप से युगल गोस्वामी ,राजकुमार सैनी, सुंदर सिंह, विक्रांत  , राज सिरोही, विजय प्रसाद प्रजापति ,संजू वर्मा ,हरि बोल ,विष्णु सैनी,  अरुण गोयल ,गोपाल कृष्ण  नीरज गोस्वामी ,परवेज अंसारी ,रमन शर्मा ,प्रदीप गिरी  ,चननू सिंह, मंजू सिंह, अलका पांडे ,कुसुम सैनी

Show More

Related Articles

Close