[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

दीपावली महोत्सव में मची डांडिया की धूम

सुंदर रंगोली फैंसी ड्रेस शो बने आकर्षण के केंद्र

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) भारत विकास परिषद बुलंदशहर गौरव शाखा के सौजन्य से गुरूवार देर शाम शेल्टन होटल में दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया।

रंगोली प्रतियोगिता में शामिल महिलाओं ने शानदार प्रतिभा का परिचय देते हुए मनोहारी रंग बिरंगी रंगोली सजाईं। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश जालान द्वारा भगवान श्री राम व गणेश लक्ष्मी जी को पुष्पार्चन कर दीप प्रज्वलित करके किया गया। सभी सदस्यों ने भी पुष्प अर्पित किए।

कार्यक्रम में रामायण पात्र आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित कीं गई। जिसमें भक्ति और संस्कारों का विशेष समावेश किया गया।राम सीता हनुमान लव कुश रावण बने बच्चों ने दर्शकों को खूब लुभाया। दूसरी ओर नीता,, सीमा, ऋतु सुनीता रेणु ने कौशल्या,केकयी सुमित्रा अहिल्या का वेश प्रदर्शन कर साक्षात दर्शन कर दिखाया। सुशील कुमार ने राम रुप में तथा जतिन गोयल ने हनुमान रुप में सभी को चकित कर दिया। महिलाओं ने भक्ति मय गीत संगीत से सभी को भक्ति सागर में गोते लगवाये।

कार्यक्रम का कुशल संचालन सी ए मनीष मांगलिक व पूनम मांगलिक ने किया।

इस अवसर पर एस के गोयल, मनवीर सिंह मनोज गोयल विजय गर्ग, मनोज गुप्ता ब्रजेश गर्ग सुनील रामा अनिल सिंघल आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। रामायण पात्र वेश प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत भी किया गया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close