[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
दनकौर

दीपावली पर्व के उपलक्ष में  दीपोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

दनकौर:आज दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में विवेकानंद विद्यापीठ कान्वेंट स्कूल  द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष गजब सिंह ने दीप प्रज्वलित कर व  स्कूल की अध्यापिका रचना और स्कूल की छात्रा जानवी ने संचालन कर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत माता लक्ष्मीजी,भगवान गणेश जी की पूजा के साथ की गई। सर्वप्रथम स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता, दीप मेकिंग प्रतियोगिता, आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में कक्षा 2nd से कक्षा 10th तक के छात्र छात्राओ ने प्रतिभाग किया।तदोपरांत स्कूल के छात्र/छात्राओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के समापन पर स्कूल के प्रबंधक दिनेश्वर दयाल  ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और दीपावली का पर्व क्यों मनाया जाता है इस पर प्रकाश डाला।स्कूल के अध्यक्ष गजब सिंह  व  ओमप्रकाश गोयल  ने भी अपने विचार प्रकट किए,

कार्यक्रम में प्रबन्ध समिति के देवेन्द्र कुमार,आदेश गोयल, कृष्णा गोविल आदि मौजूद रहे वहीं कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में शालिनी,नीतू,वंदना,पूजा,नीतू शर्मा, प्रिंस आदि अध्यापक अध्यापिकाओं का सहयोग रहा।

Show More

Related Articles

Close