[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

गोवर्धन पर भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सर्वेश वर्मा ने गायों का सत्कार कर खिलाया गुड़ चना

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सर्वेश वर्मा ने बुधवार को गोवर्धन पर्व पर गायों को माला पहनाकर सुसज्जित किया और उनको गुड़ चना खिलाया।

सर्वेश वर्मा शमसाबाद रोड़ स्थित नगर पंचायत औरंगाबाद द्वारा संचालित अस्थाई गौशाला में पहुंचीं और गायों को माला पहनाकर सुसज्जित किया। उन्होंने गौशाला में साफ़ सफाई व्यवस्था और चारा आदि की व्यवस्था का भी जायजा लिया। गौ माता को पूज्यनीय बताते हुए उन्होंने गौशाला कर्मचारियों को गायों की भरपूर सेवा कर पुन्य लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close