[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
उत्तर प्रदेश

धूमधाम के साथ मनाया गया गोवर्धन का पर्व

बागपत,( उत्तर प्रदेश) जिले भर में बुधवार को गोवर्धन का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। सभी लोगों ने अपने घरों में गोबर से गोवर्धन बनाए और उसकी विधि- विधान के साथ पूजा अर्चना की। नगर के पक्का घाट मंदिर में विशाल गोवर्धन बनाया गया और उसके बाद मंदिर के पुजारी हीरालाल तिवारी व पंडित राम शंकर शास्त्री ने विधि-विधान के साथ पूजन कार्य संपन्न कराया।

इस मौके पर हीरालाल तिवारी ने बताया कि दीपावली के अगले दिन गोवर्धन का पर्व मनाया जाता है, लेकिन इस बार सूर्य ग्रहण के कारण यह पर्व दिवाली के अगले से अगले दिन मनाया जा रहा है। आज तेजी से बदलते लोक जीवन को प्रकृति के निकट लाने के इस पर्व के महत्व को समझा जाना चाहिए। भारत गौ, गंगा, गायत्री का उपासक है। गौधन हमारे परंपरागत जीवन का आधार है। लक्ष्मी स्वरूपा गौ माता अपने पवित्र दुग्ध से हमारे स्वास्थ्य को समृद्ध बनाती है। वैज्ञानिक शोध सिद्ध कर चुके हैं कि गौ रस के सभी अंश महत्वपूर्ण है। आज का दिन गौ सेवा, गौ पूजा का है। अन्नकूट के नाम से जाने जाने वाले इस पर्व के विषय में मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण ने अपनी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को धारण कर इंद्र का घमंड तोड़ा था। तभी से गोवर्धन पूजा की परंपरा आरंभ हुई। आज के दिन भगवान को छप्पन भोग समर्पित किया जाता है।

इस मौके पर आशीष रुहेला उर्फ जूली, विक्की चौधरी, वासु, सोनू राजपूत, पिंटू पांचाल, नरेंद्र, संजय जज, मुकेश कश्यप, काकू शर्मा, सौरभ, अभिषेक सहित सैंकडो लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट विवेक जैन

Show More

Related Articles

Close