[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

गोवर्धन पूजा कर मनाया पर्व

पूजा अर्चना के पश्चात रात्रि में ग्वालों की टोलियों ने जगाया घरों में गोवर्धन

औरंगाबाद (बुलंदशहर ) नगर में गोवर्धन पर्व धूमधाम और श्रद्धा भाव से मनाया गया। भगवान श्री कृष्ण द्वारा बृजवासियों को देवेश इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए अपनी एक उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया था। इसी पौराणिक कथा को आधार मानकर दीपावली से अगले दिन गोवर्धन पूजा अर्चना की जाती है लेकिन इस बार सूर्य ग्रहण लगने के चलते गोवर्धन पूजा मंगलवार के स्थान पर बुधवार को की गई है।

महिलाओं ने अपने अपने घरों में गौ माता के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाए। सांध्य काल में सभी परिजनों ने सामूहिक रूप से गोवर्धन को दीप मालाओं व धूपबत्ती अगरबत्ती मोमबत्ती से सुसज्जित किया। सामूहिक पूजा अर्चना करने के पश्चात गोवर्धन महाराज से परिवार के लिए मंगलकामनाएं की गई।

ग्वालवालों की टोलियों ने घरों पर पहुंचकर गोवर्धन जगाने की रस्म अदायगी कर नेग प्राप्त किया। बच्चों ने आतिशबाजी कर खुशियां मनाईं।

रिपोर्ट राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close