[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

भाजपा ने  दीपावली महोत्सव का आयोजन कर  कार्यकर्ताओं को दिया एकता का संदेश

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दीपावली महोत्सव का आयोजन किया। सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय सांसद डॉ भोला सिंह, दुलीचंद सैनी तथा त्रिलोक गूर्जर ने संयुक्त रूप से  दीप प्रज्ज्वलित करके एवं पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पार्टी में मनभेद अथवा मतभेद के लिए कोई स्थान नहीं है। पार्टी पहले है व्यक्ति बाद में। मिशन 24को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को तन मन धन से पार्टी की जीत के लिए कार्य करना है। अनुशासन हीनता किसी भी स्तर पर ना काबिले बर्दाश्त है।

स्थानीय निकाय चुनाव प्रभारी राम अवतार राजौरा ने कहा कि पार्टी हाईकमान द्वारा घोषित उम्मीदवार को जिताने के लिए आपसी सहयोग बेहद जरूरी है। सभी को सिर्फ कमल का फूल याद रखना है। हर कार्यकर्ता को कमल के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि एक एक सीट पार्टी के लिए जीतना बेहद जरूरी है।

इससे पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने सांसद डॉ भोला सिंह स्थानीय निकाय प्रभारी राम अवतार राजौरा, जिला महामंत्री अजय त्यागी, निकाय चुनाव सह संयोजक योगेश गुप्ता आदि आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण कर पटका पहनाकर जोरदार स्वागत सत्कार किया।

सांसद और सभी आगंतुक अतिथियों ने दीपावली पर्व की बधाई दी और सभी के लिए मंगल कामना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन दुलीचंद सैनी  व संचालन ज्ञानेंद्र भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम को अजय त्यागी, योगेश गुप्ता ने भी संबोधित किया।पवन लोधी ने सभी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सर्वेश वर्मा, नरेश तायल प्रमोद लोधी बौम्बे वाले, रामू लोधी मैरिज होम वाले, सभासद देवी सरन लोधी फतह सिंह प्रधान, प्रदीप लोधी डॉ गजेन्द्र सिंह अशोक लोधी जय प्रकाश गुप्ता,मोहक बंसल, ओमप्रकाश गौतम मुकेश गौतम प्रधान नंगलाकरन मनोज प्रधान खनौदा दीपक ठाकुर, ऋषि पाल भड़ाना बालकराम श्याम लाल लोधी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close