[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

राष्ट्र चेतना मिशन संस्था ने 6 साल में किये 478 अज्ञात शव का अन्तिम संस्कार

बुलन्दशहर। जिले के कोतवाली सिकन्द्राबाद क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र जोखाबाद में पुलिस को मिले अज्ञात व्यक्ति के शव का बुलन्दशहर में शनिवार को सामाजिक संस्था “राष्ट्र चेतना मिशन” के कार्यकर्ताओं ने भूतेश्वर श्मशान घाट पर सम्मानपूर्वक विधिवत अन्तिम संस्कार किया।

कुछ दिन पूर्व जोखाबाद क्षेत्र में पुलिस को एक वृद्ध व्यक्ति (आयु लगभग 70 वर्ष) गम्भीर बीमारी की स्थिति में सड़क किनारे बेसुध हालत में मिला, जिसको उपचार हेतु स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के द्वारा प्रयासों के बावजूद उसकी पहचान नहीं हो पायी और ना ही उसके परिजनों का कुछ पता चल सका। अस्पताल में इलाज के दौरान ही कुछ समय बाद उक्त व्यक्ति की मृत्यु हो गयी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु बुलन्दशहर मोर्चरी में भेज दिया।

पोस्टमार्टम के 72 घंटे बीत जाने पर भी जब व्यक्ति के घरवालों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी तो जोखाबाद के पुलिस चौकी प्रभारी, सब इंस्पेक्टर सुभाष सिंह ने बुलन्दशहर जिले के लावारिस शवों का अन्तिम संस्कार करने वाली सामाजिक संस्था “राष्ट्र चेतना मिशन” (रजि.) के अध्यक्ष हेमन्त सिंह से सम्पर्क किया।

हेमन्त सिंह के माध्यम से संस्था की टीम ने बुलन्दशहर के भूतेश्वर शमशान घाट पर उक्त लावारिस शव का पूर्ण विधि-विधान से सम्मानपूर्वक अन्तिम संस्कार किया। व हेमन्त सिंह ने बताया कि वह 6 वर्ष में 478 अज्ञात शव का अन्तिम संस्कार कर चुके हैं ।

इस पुण्य कार्य में जोखाबाद चौकी के पुलिस कांस्टेबल निशान्त शर्मा सहित राष्ट्र चेतना मिशन के सचिव सवदेश चौधरी, सोनू सिंह, सचिन चौधरी, सोनू राघव, रजत चौधरी, विकास सिंह एवं गौरव गोयल सम्मिलित रहे।

रिपोर्ट

नितिन सोनी( बुलन्दशहर )

Show More

Related Articles

Close