[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में जिले में 515 कन्याओं का विवाह संपन्न

विवाहित कन्याओं में 422के विवाह हुए 93के निकाह संपन्न

औरंगाबाद (बुलंदशहर ) मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह बुधवार को नुमाइश ग्राउंड में आयोजित किया गया। जिले भर से विवाह योग्य कन्याओं का पंजीकरण किया गया था जिसके उपरांत बुधवार को शानदार समारोह में सामूहिक रूप से विवाह संपन्न कराया गया। कुल 515जोडों का विवाह संस्कार संपन्न हुआ। इनमें 93मुस्लिम कन्याओं का निकाह संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सभी जोड़ों को कूकर गैस चूल्हा बर्तन सैट मेकअप किट कंबल संदूक ज्वैलरी कलंगी लंहगा चुन्नी आदि भैंट किये गये साथ ही प्रत्येक कन्या को बैंक खाते में 35हजार रुपए कन्या दान केरूप में अदा किये गये।

ब्लाक लखावटी में कुल 26कन्याओं का विवाह संस्कार संपन्न हुआ जिसमें 8का निकाह संपन्न हुआ। ब्लाक प्रमुख ईश्वर पहलवान,बीडीओ अजय सिंह, आदि मौजूद रहे।

ब्लाक अगौता में 25जोडे विवाह सूत्र में बंधे। बीडीओ संजय शर्मा,एडीओ सत्य प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।

जहांगीराबाद ब्लाक में 41जोडों के विवाह हुए डी ओ राजकुमार शर्मा, श्याम सुंदर आदि मौजूद रहे।

जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया डीपीआर ओ प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close