दनकौर
दनकौर बाईपास का निर्माण कार्य शुरू
किसान एकता संघ के अथक प्रयास से दनकौर बाईपास का निर्माण कार्य शुरू

दनकौर :किसान एकता संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद सैकेटरी ने बताया अभी दो दिन पहले यमुना प्राधिकरण के CEO डॉक्टर अरूणवीर सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ वार्ता हुई थी वार्ता के दौरान दनकौर के बाईपास को तत्काल बनाने की माँग की गई थी
आज दनकौर बाईपास के मार्ग पर कार्य चालू हो गया है किसान एकता संघ लगातार क्षेत्र के किसानों की आवाज़ को उठाकर लगातार क्षेत्र के विकास कार्यो व किसानों के कार्यों को निस्तारण कराने का काम कर रहा है क्षेत्र के किसानों ने किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारियों का धन्यवाद किया