[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

मानव सेवा ही सच्ची ईश सेवा है

वृद्भ जनों की सेवा से लोक परलोक दोनों संवरते हैं

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) उक्त विचार वृद्ब आश्रम मोहनकुटी के व्यवस्थापक अशोक कुमार गर्ग ने व्यक्त किए। गर्ग गुरुवार को भारत विकास परिषद गौरव बुलंदशहर के संस्कृति सप्ताह के तीसरे दिन आश्रम में वृद्धों की सेवा समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि वृद्ब जन समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं। उनकी सेवा का अवसर बड़े पुन्य का कार्य है। वृद्ध जनों की सेवा से लोक परलोक दोनों ही सुधर जाते हैं। इस अवसर पर परिषद के वरिष्ठ सदस्य विजय गर्ग ने परिजनों सहित 18 वृद्ध जनों को कंबल,अन्न,तेल,दाल आदि जीवन उपयोगी वस्तुएं भैंट कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद पाया।

इस अवसर पर परिषद की सदस्याओं ने वृद्धाश्रम में पोधे भी रोपे। तथा आश्रम का सौंदर्य करण किया।

ब्रजेश गर्ग, मनीष मांगलिक,एस के गोयल, ओमप्रकाश जालान, राकेश मित्तल राजेन्द्र अग्रवाल वीरसैन जैन, अशोक कंसल, सीमा गर्ग, पूनम मांगलिक सुनीता गोयल रितु अग्रवाल,नीरु गर्ग,मंजू कंसल आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close