[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

राष्ट्रीय लोधी महासभा का सदस्यता अभियान हुआ शुरू

जिलाध्यक्ष हरीश लोधी ने दिलाई सदस्यता

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) राष्ट्रीय लोधी महासभा ने रविवार को अपना सदस्यता अभियान शुरू किया। संगठन के जिला महामंत्री प्रदीप लोधी के बालका रोड़ स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सर्व प्रथम गाजियाबाद के हर प्रसाद लोधी को प्रदेश महामंत्री बनाये जाने पर खुशी का इजहार करते हुए इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया गया। जिलाध्यक्ष हरीश लोधी ने सदस्यता अभियान शुरू किया तथा अनेक सदस्यों को सदस्यता प्रदान की। इस अवसर पर प्रदेश सहप्रवक्ता चंद्र भान लोधी इंद्रमोहन लोधी प्रदेश उपाध्यक्ष के पी सिंह लोधी, जिला संगठन महामंत्री सोनू प्रधान, नेपाल लोधी, प्रवीण लोधी कंछिद लोधी जितेन्द्र लोधी अमित लोधी रविन्द्र लोधी पप्पू प्रधान प्रदीप लोधी राजकुमार लोधी पवन लोधी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close